राजगढ़: मध्य प्रदेश के एक पूर्व मंत्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि सांसदों और विधायकों को हर बस स्टॉप के बनने के दौरान 1 लाख रुपये का कमीशन मिलता है और उन्होंने खुद भी ऐसे ही थोड़ी-बहुत कमीशन ली है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे व पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शनिवार को कांग्रेस के राजगढ़ लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करते हुए यह भरे मंच ये बयान दिया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।
मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के प्रचार के दौरान एक पूर्व मंत्री ने जनता के सामने कमीशनखोरी की पोल खोल कर रख दी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि विधायक व सांसद लेते हैं कमीशन मैंने भी लिया।