एमपी के खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर अब साफ हो गई है। यहां सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के प्रदेश के मुखिया विष्णु दत्त शर्मा का मुकाबला इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी पूर्व IAS आरबी प्रजापति (राजा भैया) से होगा।
खजुराहो लोकसभा सीट पर हैं 14 उम्मीदवार
आपको बता दें कि, खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार पूर्व IAS आरबी प्रजापति को समर्थन देने की घोषणा की है। वैसे इस सीट पर नाम वापसी का वक़्त समाप्त होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा को मिलाकर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
सपा ने IAS आरबी प्रजापति का समर्थन किया
बता दे कि खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया था। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस से मंथन के बाद ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार पूर्व IAS आरबी प्रजापति को समर्थन देने का पत्र जारी किया है। माना जा रहा कि, कांग्रेस भी जल्द ही प्रजापति को समर्थन देने का ऐलान कर देगी।
राजा भैया ने जीतू पटवारी से मुलाकात की थी
दरअसल, इंडिया गठबंधन में सीटों पर हुए तालमेल के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। समाजवादी पार्टी ने यहां से मीरा यादव को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया था, किन्तु उनका नामांकन रद्द होने के बाद चर्चा चल पड़ी कि, भारतीय जनता पार्टी खजुराहो लोकसभा सीट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन के लिए कवायद कर रही है। इसी बीच राजा भैया प्रजापति ने राज्य की राजधानी भोपाल में PCC प्रमुख जीतू पटवारी से मुलाकात की।
Comments (0)