MP Weather Update: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। बढ़ी ठंड के बीच मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान मैंडूस की वजह से कई इलाकों में बारिश हुई। तूफान का असर अब कम होने से बादल छंटने लगे हैं तो गलन वाली ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट हो सकती है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। प्रदेश के रीवा, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में ठंड बढ़ सकती है। नौगांव और उमरिया में सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
तापमान औसतन 1 से 2 डिग्री कम रहेगा
राजधानी भोपाल में ठंडी हवाओं का असर हो रहा है। तेज धूप की वजह से दिन में तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं रात का तापमान औसतन 1 से 2 डिग्री कम रहेगा। प्रदेश के महानगरों में सबसे ठंडी रात ग्वालियर में 7 डिग्री सेल्सियस के साथ रही, वहीं भोपाल में रात का तापमान 12 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।
चंबल में सर्दी का सितम देखा जा रहा
मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर चंबल में सर्दी का सितम देखा जा रहा है। दतिया में न्यूनतम तापमान 5.8 दर्ज हुआ है। ग्वालियर का तापमान भी लुढ़ककर 6.2 डिग्री पर आया है। अंचल के 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब रहा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ती जी रही है।
डाइट का खास ध्यान रखें
बारिश और बढ़ती ठंड के कारण इन दिनों सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि घर से निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहने और अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। वहीं किसान अपनी फसलों का ध्यान रखे। ये भी पढ़े- Fifa world cup 2022: फीफा वर्ल्डकप जीतने पर अर्जेंटीना की टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई
Comments (0)