बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज 30 अप्रैल को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां शास्त्री ने श्री महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुबह भस्म आरती में भी शामिल हुए। इसके साथ ही धीरेंद्र कृष्ण ने नंदी हाल में बैठकर शिव की आराधना की। वहीं गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया है।
बारह ज्योतिर्लिंग में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी है। जहां वीआईपी दर्शनार्थी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन पा रहे हैं।