मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार होने की वजह से उज्जैन के अस्पताल में भर्ती थे। स्व. पूनम चंद यादव जी ने लगभग 100 वर्ष की आयु में स्वनिवास पर अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिता पूनमचंद यादव के निधन की खबर मिलते ही सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। भोपाल से आनन-फानन में उज्जैन पहुंचे, जहां उन्हें सांत्वना देने के लिए भारी संख्या में शहर वासी मौजूद हैं। सीएम ने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय श्री पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पिताजी के श्रीचरणों में शत शत नमन।’परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय श्री पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 3, 2024
पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।… pic.twitter.com/DYzrensmhc
Comments (0)