मध्यप्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को शपथ के 13 दिन बाद विभाग का आवंटन कर दिया है। उनको वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। वन एवं पर्यावरण विभाग मंत्री नागर सिंह चौहान के पास थे।
मध्य प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को मंत्री बनने के 13 दिन बाद विभाग का आवंटन कर दिया गया है, उनको वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है। उनके कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी विभाग का आवंटन नहीं किया गया था। अब मोहन सरकार ने उनको विभाग का आवंटन कर दिया है। अभी तक यह विभाग नागर सिंह चौहान संभाल रहे थे। नागर सिंह चौहान के पास अब 3 में से एक अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ही बचा है। इसे कैबिनेट में उनके कद घटने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने रविवार को मंत्रिमंडल के अधिसूचना भी जारी कर दी है।
रामनिवास रावत को सौंपे गए विभाग वन और पर्यावरण का बजट 4 हजार 725 करोड़ रुपए है। ये विभाग अभी मंत्री नागर सिंह चौहान के पास थे। नागर सिंह चौहान के पास अब अनुसूचित जाति कल्याण विभाग बचा है। बता दें कि रामनिवास रावत को 8 जुलाई को राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। शपथ लेने के बाद उन्हें विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। रावत श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। उनके इस्तीफा देने के बाद ये सीट खाली हो गई है।

Comments (0)