केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर है। जगदलपुर में बस्तर दशहरा की प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में शामिल होने के बाद वे लालबाग मैदान पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने दोहराया कि 31 मार्च 2026 के बाद नक्सली बस्तर के विकास और लोगों के अधिकारों को रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ काम हो चुका है और कुछ काम अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 31/3/2026 की तारीख निर्धारित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकारें बस्तर और नक्सली प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिये प्रतिबद्ध हैं। बातचीत करने की बजाय उन्होंने आत्मसमर्पण नीति का ज़िक्र किया और कहा — आइए, हथियार डाल दीजिए।
सभा से पहले गृहमंत्री दंतेश्वरी मंदिर भी गए।इसके बाद वे मुरिया दरबार में शामिल हुएऔर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
Comments (0)