चंदेरी साड़ियां, ये नाम ही अपने आप में एक कहानी है। ज़मीन पर उगती खुशबू और इतिहास की छांव में पनपी ये साड़ियां, परंपरा और आधुनिकता का ऐसा संगम हैं, जो हर महिला के सौंदर्य को एक नई पहचान देती हैं। इनकी मुलायम रेशमी फिनिश और आकर्षक कढ़ाई, जैसे मानो हर धागे में ऐतिहासिक कला और शिल्प का समर्पण हो। इनमें पारंपरिक भारतीय बुनाई की कला और रचनात्मकता की झलक मिलती है। यही वजह है कि जब मुख्यमंत्री मोहन यादव चंदेरी गए तो उन्होंने अपने लिए भी खरीदारी की।
मध्य प्रदेश का एक जिला बीते दिनों काफी चर्चा में रहा। वजह थी कि यहां राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग हुई थी। इसके बाद ये जिला सुर्खियों में आ गया