लाडली बहनों की संख्या में छंटनी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहन योजना के जरिए एक करोड़ 29 लाख बहनों के खाते में 1576 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की है। इस आंकड़े को लेकर कांग्रेस ने एतराज उठाया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राही बहनों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख बताई थी। डॉ मोहन यादव ने शपथ लेने के बाद पहली बार महिला हितग्राही के खाते में राशि डालते हुए उनकी संख्या एक करोड़ 29 लाख बताई।
मिश्रा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 1576 करोड रुपए में अगर 1250 का भाग दिया जाए तो लाडली बहनों की संख्या के रूप में एक करोड़ 26 लाख 8 हजार संख्या सामने आती है जो कि यह बताती है कि पूर्व सरकार की तुलना के मुकाबले चार लाख 92000 बहनों को लाभ नहीं मिल पाया है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि चार लाख 92000 बहने कहां गई? इसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह डॉक्टर मोहन यादव को देना चाहिए।
नकारात्मक राजनीति से बाज नहीं आ रही कांग्रेस: BJP
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यवस्था राजपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस इतनी बुरी हार के बावजूद नकारात्मक राजनीति से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जो भी पात्र महिलाएं है, उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस केवल सवाल खड़े करने और झूठे आरोप लगाने में मदमस्त है। कांग्रेस को गरीब जनता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को कांग्रेस के मशविरे की आवश्यकता नहीं है।Read More: ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस की युवा टीम सक्रिय, जीतू पटवारी ने सिंधिया पर साधा निशाना
Comments (0)