भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। उन्हें बीते दिन निर्विरोध रूप से पार्टी अध्यक्ष चुना गया था और उनका नाम औपचारिक रूप से घोषित किया गया। आज सुबह 11:30 बजे BJP मुख्यालय में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, साथ ही BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे।
शपथ ग्रहण से पहले मंदिरों और गुरुद्वारों में लिया आशीर्वाद
नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने से पहले मंदिरों और गुरुद्वारों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सुबह 8 बजे उन्होंने दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे और अंत में बंगला साहिब गुरुद्वारे में अरदास की।
निर्विरोध चुनाव और 37 नामांकन पत्र
निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण के अनुसार, नबीन पहले कार्यकारी अध्यक्ष थे और बीते दिन उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। उनके प्रस्तावक बने जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह। कोई और उम्मीदवार नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस पद के लिए कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष
नितिन नबीन 45 वर्ष की आयु में BJP के 12वें और अब तक के सबसे कृष्णयुवक अध्यक्ष बने हैं। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ नेताओं को नबीन की उम्र के आधार पर आंकना नहीं चाहिए, बल्कि पद और प्रोटोकॉल का सम्मान करते हुए उनसे सहयोग करना होगा।
Comments (0)