Mohan Markam: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं करने पर बड़ा बयान दिया है। मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के दबाव में राज्यपाल आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं। राज्यपाल को प्रदेश के हित के बारे में सोचना चाहिए और हस्ताक्षर करने चाहिए। मरकाम ने मीडिया से बात करते हए कहा कि, महामहिम ने ही सरकार को चिट्ठी लिखकर सत्र बुलाने कहा था, उनकी मंशा के अनुरूप सरकार ने तत्परता दिखाई और विधानसभा से विधेयक को पास करवाया। भाजपा के विधायक आरक्षण विधेयक विधानसभा में रोकना चाहते थे। दरअसल, बीजेपी संविधान बदलना चाहती है, आरक्षण नहीं देना चाहती। यह बीजेपी और RSS का छिपा हुआ एजेंडा है।
सीएम और प्रभारी सचिव शामिल होंगे
वहीं पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक होगी, जिसमें सीएम और प्रभारी सचिव शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा की तरह 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत हो रही है। इसके तहत सरकार की उपलब्धि और कांग्रेस की नीति लेकर को लेकर हर बूथ में जाएंगे।
भाजपा 15 साल सरकार में रही
हर बूथ में कार्यकर्ताओं के घर मे पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। बैठक में कांग्रेस अधिवेशन को लेकर भी चर्चाएं होगी। मरकाम ने भाजपा सांसदों के दौरे पर कहा कि भाजपा 15 साल सरकार में रही है। अब सत्ता में कैसे आये इसकी तैयारी हो रही है। लेकिन इसका कुछ असर नहीं होगा। 4 साल में हमारी सरकार में अच्छा काम हुआ है। हम सरकार की उपलब्धियों को लेकर 2023 में जनता के बीच जाएंगे।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर चर्चा होगी
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 23 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि, 26 जनवरी से शुरू होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर चर्चा होगी। 2023 में कैसे चुनाव लड़ना है इसकी पूरी रिपोर्ट लेकर जाएंगे। सत्ता-संगठन कैसा काम कर रहा, सबकी रिपोर्ट लेकर जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा करते हुए मरकाम ने कहा कि लोगों में जबरदस्त उत्साह है, लाखो लोग आ रहे है। इससे देश के सकरात्मक माहौल बना है। भाजपा भी सोचने में पड़ गई हैं।
Comments (0)