कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की है। उनके अभय मुद्रा वाली बात पर भारतीय जनता पार्टी की तेज तर्रार नेत्री उमा भारती ने सियासी हमला बोला है।
उमा भारती ने राहुल पर साधा निशाना
एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा है - राहुल गांधी जी ने पहले संसद में और अब अमेरिका में हमारे देवी देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की। दूसरे हाथ को भी हम देखें जिसमें त्रिशूल, तलवार या धनुष बाण है। वह एक हाथ की अभय मुद्रा और एक हाथ का शस्त्र क्या कहता है? ठीक से चलो तो अभय और मर्यादाएं लांघीं तो शस्त्र का प्रयोग। राहुल गांधी जी थोड़ा दूसरे हाथ की भी चर्चा करें।1. राहुल गांधी जी ने पहले संसद में और अब अमेरिका में हमारे देवी देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की। दूसरे हाथ को भी हम देखें जिसमें त्रिशूल, तलवार या धनुष बाण है।
2. वह एक हाथ की अभय मुद्रा और एक हाथ का शस्त्र क्या कहता है? ठीक से चलो तो अभय और मर्यादाएं लांघीं तो शस्त्र का…
Comments (0)