मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार होने की वजह से उज्जैन के अस्पताल में भर्ती थे। स्व. पूनम चंद यादव जी ने लगभग 100 वर्ष की आयु में स्वनिवास पर अंतिम सांस ली। अंतिम समय में उनके बड़े पुत्र नन्दलाल यादव, नारायण यादव, नगर निगम सभापति कलावती यादव और परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। स्व. पूनम चंद यादव ने अपने पीछे तीन बेटे नन्दलाल यादव, नारायण यादव और मोहन यादव और दो पुत्रियां कलावती और शांति देवी को छोड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र हैं।
रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव जब उज्जैन के दौरे पर पहुंचे थे तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर पिता से मुलाकात की थी और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली थी। इसके अलावा हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना था। पिता के निधन की जानकारी मिलते ही सीएम डॉ मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गए।
Comments (0)