जबलपुर से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का समय और रूट बदल गया है। अब यह ट्रेन जबलपुर की बजाय रीवा से रानी कमलापति के लिए रवाना होगी और जबलपुर होकर जाएगी। रेलवे ने एक अहम निर्णय लेते हुए वंदे भारत ट्रेन को 10 अक्टूबर से रीवा से जबलपुर होकर रानी कमलापति के बीच चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे रीवा स्टेशन से रवाना होगी और सतना, मैहर, कटनी होकर जबलपुर सुबह 8.45 पर आएगी। यहां पर 10 मिनट रूकने के बाद रानी कमलापति के लिए रवाना हो जाएगा। यह ट्रेन रीवा से जबलपुर का सफर सवा तीन घंटे में तय करेगी। अभी तक इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें 4 से 6 घंटे में यह सफर तय करती हैं।

Comments (0)