मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पोस्ट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा, हिन्दी हमारा अभिमान है, हिन्दी हर भारतवासी का स्वाभिमान है। जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर का कोई महत्व नहीं है, उसी प्रकार बिना निज भाषा के हमारा भी कोई अस्तित्व नहीं है। आप सभी को विश्व हिन्दी दिवस की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं!हिन्दी हमारा अभिमान है, हिन्दी हर भारतवासी का स्वाभिमान है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 10, 2024
जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर का कोई महत्व नहीं है, उसी प्रकार बिना निज भाषा के हमारा भी कोई अस्तित्व नहीं है।
आप सभी को विश्व हिन्दी दिवस की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं!#VishwaHindiDiwas pic.twitter.com/3EvgWsjzIu
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा ‘विश्व हिन्दी दिवस’ की समस्त हिन्दी प्रेमियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा हिन्दी केवल भाषा नहीं, अपितु यह भारत की संस्कृति, संस्कार और गौरव है। यह प्रेम, सौहार्द, आनंद और अपनत्व की भाषा है। हमारी यह अनूठी भाषा अपनी सरलता, अपनत्व और मिठास से ऐसे ही विश्वभर के लोगों का हृदय जीते तथा प्रेम व सौहार्द के प्रकाश से हर मन आलोकित हो, यही कामना करता हूं।"विश्व हिन्दी दिवस" की समस्त हिन्दी प्रेमियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 10, 2024
हिन्दी केवल भाषा नहीं, अपितु यह भारत की संस्कृति, संस्कार और गौरव है। यह प्रेम, सौहार्द, आनंद और अपनत्व की भाषा है।
हमारी यह अनूठी भाषा अपनी सरलता, अपनत्व और मिठास से ऐसे ही विश्वभर के लोगों का हृदय…
पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने किया पोस्ट
पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, देश-विदेश में रहने वाले सभी हिन्दीभाषियों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिंदी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी। हिन्दी हमारा गौरव है, हमारी पहचान है।देश-विदेश में रहने वाले सभी हिन्दीभाषियों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 10, 2024
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिंदी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी। हिन्दी हमारा गौरव है, हमारी पहचान है।
Comments (0)