भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आज नई दिल्ली में शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित 20 नेता समर्थक और प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव भी दिया जाएगा। मौजूदा कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रस्तावकों और समर्थकों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।
मध्यप्रदेश से दिल्ली पहुंचे नेताओं में शामिल हैं-
- मंत्री: कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह
- केंद्रीय मंत्रिमंडल सदस्य: शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर
- सांसद: फग्गन सिंह कुलस्ते, विष्णु दत्त शर्मा, सुमित्रा बाल्मीकि, कविता पाटीदार
- वरिष्ठ नेता: जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, ओमप्रकाश धुर्वे
- BJP प्रदेश अध्यक्ष: हेमंत खंडेलवाल
Comments (0)