रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय एकात्म परिसर में शुक्रवार को जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेता नितिन नबीन की ताजपोशी की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष से गूंज उठा।
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और नितिन नबीन के नेतृत्व पर भरोसा जताया। जश्न के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। सभी ने इसे पार्टी के लिए गर्व और मजबूती का क्षण बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि नितिन नबीन की ताजपोशी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटेगी। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। रायपुर जिले के एकात्म परिसर और बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में देर तक उत्सव का माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और इस खुशी के पल को यादगार बनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।
Comments (0)