महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विदेशी भक्त भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। चारों ओर आध्यात्मिकता का प्रकाश और धर्म की गूंज है। आज मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े नौ घंटे तक चलेगा। शिविर से निकलने और वापस आने में 12 घंटे से भी अधिक समय लगेगा।
प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की बधाई - सीएम
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (MP CM Dr. Mohan Yadav) ने प्रदेशवासियों को सूर्योपासन के पावन पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, प्रकृति पूजन का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव सभी को आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
माघ बिहू-भोगी-उत्तरायण और पोंगल पर्व की भी दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि, मकर संक्रांति के साथ ही, माघ बिहू-भोगी-उत्तरायण और पोंगल पर्व की भी बधाई दी है। राज्य के मुखिया ने कहा कि, लोक संस्कृति से जुड़े यह सभी शुभ पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। ये त्यौहार समाज में खुशियों का संचार करें, बाबा महाकाल से सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना है।
Comments (0)