मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रहार करते हुए दावा किया कि वह ‘‘नकली'' गांधी हैं और वोट पाने के लिए इस ‘उपनाम' का इस्तेमाल कर रही हैं। मुख्यमंत्री गुना लोकसभा क्षेत्र के म्याना कस्बे में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अप्रैल को राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमाई और मूल्यवान चीजों को ‘‘घुसपैठियों'' और उन लोगों को देने की है, जिनकी अधिक संतान हैं। उन्होंने कहा था कि यह पार्टी सत्ता में आने पर माताओं और बहनों का सोना चुरा लेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर प्रहार करते हुए दावा किया कि वह ‘‘नकली' गांधी हैं और वोट पाने के लिए इस ‘उपनाम' का इस्तेमाल कर रही हैं।
Comments (0)