मध्यप्रदेश में टोल टैक्स पर अवैध वसूली की कई शिकायतों और मामले सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखा है। पटवारी ने लिखा कि नेशनल हाईवे की गाइडलाइन के अनुसार 60 किलोमीटर के बीच टोल नहीं होना चाहिए। लेकिन कई जगह अवैध टोल चल रहे है। पटवारी ने आगे कहा कि इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च 2022 में संसद में वक्तव्य दिया था। इसके बाद भी मध्यप्रदेश में टोल माफिया द्वारा टोल के नाम पर जनता से अवैध रूप से वसूला जा रहा है। उन्होंने पत्र में बताया है कि नेशनल हाईवे 44 पर मेहरा और छेंदा में दो टोल प्लाजा है। इसी तरह देवास भोपाल कॉरिडोर पर कई टोल प्लाजा है।
मध्यप्रदेश में टोल टैक्स पर अवैध वसूली की कई शिकायतों और मामले सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखा है।
Comments (0)