महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद श्रीमती दर्शना सिंह 14 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचेंगी। भाजपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, श्रीमती सिंह 14 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे नर्मदापुरम और भोपाल संभाग की बैठक को संबोधित करेगी। इस मौके पर नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग की जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगी। वे 15 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद श्रीमती दर्शना सिंह 14 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचेंगी।
Comments (0)