लोकसभा चुनाव के लिए सियासी पारा हाई है। इस बीच प्रदेश के सियासी समर में गायिका नेहा राठौर की एंट्री भी हो गई है। नेहा राठौर का 'यूपी में का बा' गाना चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में आया था, इसी के तर्ज पर उन्होंने 'रीवा में का बा' गाना बनाया है, जिसकी चर्चा विंध्य में शुरू हो गई है, कांग्रेस ने उनके गाने का समर्थन किया है, तो बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है। बता दें कि रीवा में दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है, ऐसे में अब प्रचार में 10 दिन से भी कम का समय बचा है।
लोकसभा चुनाव के लिए सियासी पारा हाई है। इस बीच प्रदेश के सियासी समर में गायिका नेहा राठौर की एंट्री भी हो गई है। नेहा राठौर का 'यूपी में का बा' गाना चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में आया था, इसी के तर्ज पर उन्होंने 'रीवा में का बा' गाना बनाया है।