Science Festival: भोपाल (Bhopal) के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में शनिवार 21 जनवरी से 24 जनवरी तक 8वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (IISF) का आयोजन किया जाएगा। 8वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (International Science Festival) का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan), केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में करेंगे। इस महोत्सव के दौरान 15 कार्यक्रम होंगे। इसमें विज्ञानिका उत्सव की थीम पर आधारित एक विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विशाल प्रदर्शनी भी शामिल है। चार दिवसीय विज्ञान महोत्सव में देशभर के 10 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आोजन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पहली बार किया जा रहा है। प्रदेश के सभी विज्ञान महाविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, (Engineering college) पॉलिटेक्निक और आईटीआई (ITI) से जुड़े छात्र इसमें शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इसका विषय 'विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर आगे बढ़ना' है। IISF के आयोजन का उद्देश्य बहुभाषी वैज्ञानिक साहित्य, विज्ञान कविता, विज्ञान नाटक और लोक कला के द्वारा विज्ञान को बढ़ावा देना, जनता के बीच वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना और भारत की समृद्ध विरासत में विज्ञान के योगदान को प्रदर्शित करना है। इस मौके पर वैज्ञानिक ज्ञान के प्रभावी संचार में आने वाली चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।
कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी
साइंस फेस्टिवल (science festival) में इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ (s. Somnath), भारत बॉयोटेक के सीएमडी कृष्णा एल्ला (Krishna Ella) सहित कई वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। समारोह में मध्यप्रदेश पर्यटन, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, जनजातीय कल्याण, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नगरीय विकास एवं आवास, खनिज, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, कृषि, वन, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण तथा जल संसाधन विभाग द्वारा प्रदर्शिनी लगाई जाएगी। विज्ञान महोत्सव में 21 जनवरी की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher), 22 जनवरी को मध्यप्रदेश के कलाकार और 23 जनवरी को इंडियन ओशन रॉक बैंड की प्रस्तुतियां होगी।
ये भी पढे़- India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच
Comments (0)