विधानसभा चुनाव में करारी हार से निराश कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया सहित दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतार सकती है। कुछ ऐसे नेताओं को भी चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है, जो विधानसभा चुनाव में हार गए थे। इनमें केपी सिंह, कमलेश्वर पटेल, तरुण भनोत, हिना कांवरे सहित अन्य नेताओं के नाम प्रमुख हैं। इसके लिए पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। 31 जनवरी तक लोकसभा समन्वयकों से पदाधिकारियों के साथ बैठक करके संभावित दावेदारों के नाम देने के लिए कहा गया है।
कमलनाथ को लड़वाया जा सकता है लोकसभा चुनाव
छिंदवाड़ा कमल नाथ का गढ़ है और भाजपा इसमें सेंध लगाने का हर संभव प्रयास कर रही है। यह प्रदेश का एक मात्र जिला है, जिसकी सभी सातों विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। अभी यहां से कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ सांसद हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कमल नाथ को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।भाजपा की रणनीति फॉलो करेगी कांग्रेस
इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनाव लड़ाया जा सकता है। यद्यपि, वे राज्य सभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल नौ अप्रैल 2024 तक है लेकिन पार्टी उन्हें भाजपा के फार्मूले यानी संसद सदस्य रहते चुनाव लड़ा सकती है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में सात लोकसभा सदस्यों को विधानसभा चुनाव लड़ाया था, जिसमें से पांच चुनाव जीते हैं।31 जनवरी तक AICC ने मांगी दावेदारों की रिपोर्ट
सभी 29 लोकसभा सीटों के समन्वयकों द्वारा कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशी को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। इन्हें 31 जनवरी तक संभावित दावेदारों के नाम प्रदेश कांग्रेस को देने हैं। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा प्रभारी भी अपने स्तर पर जानकारी जुटा रहे हैं। पार्टी आधे से अधिक सीटों पर नए चेहरों को मौका दे सकती है।Read More: ये खबर आपके काम की, इस राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल की भर्ती, कैसे करें अप्लाई?
Comments (0)