CG NEWS : रायपुर : रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिए है। जिसके बाद 4 मंत्रियों के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर है। इसके साथ ही पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और धनेंद्र साहू को भूपेश कैबिनेट में होने की भी चर्चा है। हालांकि ये सिर्फ कयास है, इस पर अंतिम मुहर अभी बाकी है। लेकिन पार्टी सूत्र बताते है। कि जिन मंत्रियों का इस्तीफा लिया जा सकता है। उसमें मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, कवासी लखमा, रुद्र गुरु शामिल है चर्चा इस बात की भी है। कि मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपनी पत्नी डॉ रमा सिंह को ही अपना निजी विशेष सहायक बना दिया था। एक मंत्री द्वारा अपनी पत्नी को विशेष सहायक नियुक्त करने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, विवाद बढ़ता, इससे पहले ही देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तबादला आदेश निरस्त कर दिया था।
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर जारी है। कल रात मोहन मरकाम को बदलकर दीपक बैज को पीसीसी चीफ बना दिया गया है। वहीं आज शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल शिक्षा मंत्री का पद किसे दिया जायेगा ये तय नहीं है।Read More: जशपुर सी-मार्ट में 2 करोड़ 40 लाख से अधिक की हुई बिक्री
Comments (0)