रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है। उनका छत्तीसगढ़ दौरा 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित था। दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं।अब निर्वाचन आयोग की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त के छत्तीसगढ़ दौरे की नई तारीख स्पष्ट होगी। फिलहाल नई तारीख तय नहीं हुई है।
अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुआ दौरा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से संबंधित विभागों को पत्र भेजकर दौरा स्थगित होने की जानकारी दी गई है। पत्र में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ प्रवास स्थगित किया गया है।नई तारीख मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और विभागों को इसकी जानकारी अलग से दी जाएगी।
राज्य अतिथि के तौर पर होनी थी व्यवस्था
ज्ञानेश कुमार के प्रस्तावित दौरे के दौरान उन्हें राज्य अतिथि के तौर पर व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी थी। उनके दौरे को लेकर जरूरी प्रोटोकॉल और सुरक्षा इंतजामों के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए थे।इसके तहत रायपुर कलेक्टर, पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक, सुरक्षा अधिकारियों, सीआईएसएफ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई थी।
प्रशासन ने शुरू कर दी थी तैयारियां
7 और 8 अक्टूबर के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू हो गई थी। एयरपोर्ट से लेकर सुरक्षा और अन्य प्रोटोकॉल से संबंधित अधिकारियों को भी कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी।अब दौरा स्थगित होने के बाद संबंधित विभागों को निर्वाचन आयोग के नए कार्यक्रम का इंतजार है।
नई तारीख की जानकारी बाद में
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने संबंधित विभागों को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि संशोधित कार्यक्रम की तारीख निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने के बाद अलग से सूचित की जाएगी।इसका मतलब है कि फिलहाल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के छत्तीसगढ़ दौरे की नई तारीख घोषित नहीं हुई है।