मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को तेज हवाओं और बिजली गिरने से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम के इस बदलाव का असर खेती-किसानी और दूसरे कामों पर भी पड़ सकता है। बता दें कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।