मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी हार के बाद कांग्रेस ने EVM पर सवाल खड़े करना एक बार फिर शुरू कर दिए हैं। पार्टी की हार के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं कांग्रेस के कई नेता भी एमपी विधानसभा चुनाव में आए परिणाम पर सवाल उठाने लगे हैं।
कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि, हमसे कई लोग कह रहे थे कि, इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है।