मध्य प्रदेश में इस साल मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 95 फीसदी बारिश हो चुकी है और अगले दो दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, डिंडोरी, सिवनी और बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि राज्य में हुई मूसलाधार बारिश के चलते खेत-खलिहान पूरी तरह से भर गए हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
मध्य प्रदेश में इस साल मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 95 फीसदी बारिश हो चुकी है और अगले दो दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा।