CG NEWS :रायपुर। लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने धर्मजीत सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आज राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायक धर्मजीत सिंह, रिटायर्ड आईएफएस एसएसडी बड़गैय्या, नगर पंचायत लोरमी के सभापति धर्मेंद्रगिरी गोस्वामी, नपं में विधायक प्रतिनिधि अविश यादव, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ली।
इस दौरान भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करने वाले सदस्यों का स्वागत किया।
सबका विश्वास भाजपा पर : अरुण साव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस दौरान कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर चहुंओर विकास के द्वार खुल रहे हैं, दूसरी ओर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इसीलिए आज भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ताकि देश आगे बढ़े, देश का मान-सम्मान बढ़े और गाँव, गरीब और किसान तरक्की करें। साव ने कहा कि विधायक सिंह के भाजपा प्रवेश से भाजपा को और ताकत मिलेगी। यह निश्चित रूप से भाजपा की बढ़ती हुई ताकत, बढ़ते हुए कदम का परिचायक है और हमें नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की अन्यायी, अत्याचारी, भ्रष्टचारी और वादाखिलाफी करने वाली सरकार को उखाड़Read More: CG NEWS : प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा - पूरी मेहनत करके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे
फेंकने में यकीनन मदद मिलेगी।
Comments (0)