मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के लिए बेताब है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में यह स्थिति बनी है। रात तो ठिठुरन पैदा कर ही रही है। दिन में भी लोग कंपकपा रहे हैं। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर गया है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मजेदार बात यह है कि पचमढ़ी में भी इतनी ठंडी नहीं है जितनी ग्वालियर में दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में लगातार पारा नीचे
Comments (0)