पिछोर के युवा सम्मेलन में शामिल हुए महाआर्यमन सिंधिया ने अपने भाषण के दौरान कहा कि 'मैं यहां राजनीतिक भाषण नहीं देना चाहता, दिल से बात करना चाहता हूं। क्योंकि पूरे विश्व का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नज़रें हैं। रामायण के लंका कांड का जिक्र करते हुए महाआर्यमन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हनुमान की तरह संजीवनी लेकर आए हैं। उनकी आयुष्मान योजना से करोड़ों भारतवासियों को लाभ मिल रहा है। हर व्यक्ति का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है।
भाषण देते हुए भावुक हो गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन, पीएम को बताया हनुमान