मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के संशय कायम है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने हारी सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा के बाद अब श्योपुर जाएंगे। यहां पर भाजपा दोनों ही सीटें हार गई। शिवराज इन सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे।
प्रदेश में बंपर जीत के बाद दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे हैं। वे केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
इधर, शिवराज प्रदेश में ही डटे हुए हैं। दरअसल, प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज होंगे या कोई अन्य यह दिल्ली से ही तय होना है। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ही कह दिया था कि वे दिल्ली नहीं छिंदवाड़ा जाएंगे। उन्होंने बुधवार को छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी 29 सीटें जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की बात दोहराई। छिंदवाड़ा में भाजपा सभी सातों सीटें हार गई है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के संशय कायम है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने हारी सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा के बाद अब श्योपुर जाएंगे। यहां पर भाजपा दोनों ही सीटें हार गई। शिवराज इन सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। प्रदेश में बंपर जीत के बाद दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे हैं। वे केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
Comments (0)