चुनावी घमासान के बीच एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान गंगा किनारे चिंतन करते हुए।@ChouhanShivraj @OfficeofSSC @JansamparkMP @BJP4MP @vdsharmabjp #Elections2023 #MPNEWS pic.twitter.com/34eA1y9QbC
— IND24 (@IND24AMPL) October 10, 2023
‘गंगाजल पर लगाया जीएसटी’
उनकी इस तस्वीर पर अब कांग्रेस की एमपी इकाई के चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गंगाजल पर जीएसटी का मुद्दा उठाया। पूर्व सीएम ने लिखा- मुख्यमंत्री जी को ये ज्ञात होना चाहिए कि जिस पूजनीय गंगा माँ के किनारे शांति की तलाश में वो कैमरे की टीम के साथ गये, उस गंगा माँ के ‘गंगाजल’ पर उनके दल की BJP सरकार द्वारा ही जीएसटी लगाकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।‘गंगाजल’ पर टैक्स BJP का आध्यात्मिक भ्रष्टाचार
कांग्रेस नेता ने लिखा- मुझे आशा है कि BJP में भी जो कुछ अच्छे नेता और समर्थक बचे हैं, वो भी ‘गंगाजल पर जीएसटी’ लगाने के हमारे इस विरोध का समर्थन करेंगे। कमलनाथ ने लिखा- BJP ने पहले राजनीति को व्यवसाय बना दिया, अब गंगा के पवित्र जल को भी व्यापार समझकर उस पर भी टैक्स लगा रही है। ‘गंगाजल’ पर टैक्स लगाना BJP का आध्यात्मिक भ्रष्टाचार है।मुख्यमंत्री जी को ये ज्ञात होना चाहिए कि जिस पूजनीय गंगा माँ के किनारे शांति की तलाश में वो कैमरे की टीम के साथ गये, उस गंगा माँ के ‘गंगाजल’ पर उनके दल की भाजपा सरकार द्वारा ही जीएसटी लगाकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 11, 2023
मुझे आशा है कि भाजपा में भी जो कुछ अच्छे नेता…