CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेता 75 पार का नारा लगा रहे थे लेकिन जब नतीजे आए तो आंकड़ा सरकार बनाने के लायक भी नहीं मिल छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब CM के नाम की रेस शुरू हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम चेहरे के नाम की चर्चा ज्यादा जोरो पर है। जिसमे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष 4 बार के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रहे विष्णु देव साय का नाम शामिल है।वही केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह महिला चेहरे के रूप में सीएम रेस में सबसे आगे है। 15 सालो तक छत्तीसगढ़ की सरकार चलाने के अनुभव के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का नाम भी सीएम के प्रबल दावेदारों में है। वही अरुण साव की अध्यक्षता में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। जिसके चलते अरुण साव का नाम भी सीएम रेस में आगे है अनुभव के आधार पर अगर सीएम का चयन होता है। तो 15 सालो तक मंत्री रहे दो नाम भी सीएम रेस में देखे जा रहे है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ये वो चेहरे है। जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान विपक्षी दल से सत्ता पक्ष पर सदन के अंदर भारी पड़ते थे। बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक है। तो वही अजय चंद्राकर वो नेता है। जो सत्ता पक्ष को विशेष मुद्दो पर घेरते देखे जाते है। प्रदेश में अलग अलग मुद्दो और संसदीय ज्ञान में बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर पारंगत है।
Comments (0)