Forest Development : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चुनावी साल शुरु होते ही राजनैतिक जमावट भी शुरु हो गई है। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 (MP Mission 2023) की तैयारी जोरो शोरो पर चल रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की बीजेपी (BJP) सरकार भी तैयारी में जुट गई है। चुनावी साल में सरकार एक से बढ़कर एक घोषणाएं कर रही है। अब इसी कड़ी में सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है। वन विकास निगम (Forest Development Corporation) के अस्थाई कर्मी (Temporary workers) अब नियमित (Regular) होंगे।
वन मंत्री विजय शाह ने की घोषणा
एमपी (MP) की सरकार वन विकास निगम (Forest Development Corporation) के अस्थाई कर्मियों को नियमित करने की तैयारी में है। इसकी घोषणा वन विकास निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) ने की है। भोपाल (Bhopal) के चार इमली स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वन मंत्री कुंवर विजय शाह (Vijay Shah) ने कहा- हमारे बहुत से अस्थाई कर्मचारी हैं। उन्हें स्थाई नियुक्ति चाहिए। आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की खुशी में ये घोषणा कर रहा हूं कि 1 अप्रैल से जितने भी चतुर्थ श्रेणी के अस्थाई कर्मचारी हैं वो सब परमानेंट हो जाएंगे। इनकी वेतन भी बढ़ेगा और ये सब नियमित भी हो जाएंगे।
मामला भी रह ही जाता
वन मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तरफ देखकर कहा कि अगर ये दोनों बनते नहीं तो ये मामला भी रह ही जाता। 1 अप्रैल से पहले बोर्ड की मीटिंग लेकर इनको परमानेंट करेंगे। हमें लगा कि ये करना तो है ही, इससे अच्छा दूसरा क्या मौका होगा। आप सबको ढे़रों बधाई।
ये नेता रहे मौजूद
वन विकास निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह, पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, झाबुआ- रतलाम सांसद जीएस डामोर, भोपाल संभाग के प्रभारी कांतिदेव सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, तपन भौमिक, जितेन्द्र लिटोरिया, शैलेन्द्र बरूआ, जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार, कोतमा नपाध्यक्ष रामअवध सिंह, रीवा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया पटेल, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह पटेल, मऊगंज के पूर्व जनपद अध्यक्ष संतोष सिसोदिया के अलावा कई जिलों के भारतीय जनता पार्टी से जुडे नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- Rail accident Seoni: मध्यप्रदेश के सिवनी में रेल हादसा, 2 लोगों की मौत
Comments (0)