CG NEWS : राजनांदगांव। कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के तहत डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। मनोज अग्रवाल को घोटाले के आरोपी रोशन चंद्राकर के करीबी बताया जा रहा है। टीम दस्तावेज खंगालने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में एडी की टीम ने कस्टम मिलिंग मामले की जांच को लेकर छापा मारा गया है। आज सुबह 5 बजे से राइस मिलर संगठन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि, मनोज अग्रवाल के घर 2 अलग-अलग गाड़ियों में टीम पहुंची है और घर में दस्तावेज खंगालने काम कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आज तड़के 5 बजे ईडी की टीमें अग्रवाल के डोंगरगढ़ और रायपुर (खम्हारडीह) स्थित ठिकानों पर पहुंची है।
MP/CG