MP NEWS - मध्य प्रदेश में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले कर्नाटक चुनाव के परिणामों ने बीजेपी को सतर्क कर दिया है। ( MP NEWS ) एमपी के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कुशवाहा एवं जाट समाज को साधने के लिए कई बड़े ऐलान किए। इसी क्रम में सीएम शिवराज सिंह ने भगवान प्रभु श्री राम के बेटे लव और कुश का मंदिर बनवाने का वादा किया है। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि, लव एवं कुश मंदिर निर्माण 5 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
कुशवाहा भगवान राम की परंपराओं से आए हैं
जानकारी के अनुसार,सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में कुशवाहा समाज के लिये धर्मशाला बनेगी। कुशवाहा भगवान राम की परंपराओं से आए हैं। सरकारी विद्यालयों से शिक्षित छात्र जो चिकित्सा करना चाहते हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से संचालित मेडिकल कॉलेजों में पांच प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा।
कुशवाहा को समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा
इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश में कुशवाहा को संबोधित करते हुए कहा कि, कुशवाहा को समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा तथा बोर्ड के अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा जाता है कि, राजा चंद्रगुप्त मौर्य एवं अशोक दोनों कुशवाहा समुदाय में पैदा हुए थे, जो परंपरागत तौर पर कृषि में लगे हुए थे।
सीएम शिवराज सिंह ने जाट महाकुंभ में तेजाजी बोर्ड के गठन का ऐलान किया
वही इससे पहले राज्य की राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह ने जाट महाकुंभ में तेजाजी बोर्ड के गठन का ऐलान किया। जाटों ने मध्य प्रदेश की 230 में से 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा पेश किया है। मुख्यमंत्री ने वीर तेजाजी महाराज के ज्ञान दिवस पर वैकल्पिक अवकाश घोषित किया। उन्होंने कहा कि, जाट एक देशभक्त समुदाय है तथा याद किया जाए कि 1977 में आपातकाल के चलते उन्होंने किस प्रकार सहायता की थी। सीएम ने कहा कि जाट समुदाय की उत्पत्ति भगवान शिव के बालों से हुई है। जाटों के गौरवशाली इतिहास को विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा। जाट समुदाय द्वारा 10 सीटें मांगे जाने पर सीएम ने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।
ये भी पढ़ें - Karnataka: सिद्दारमैया होंगे कर्नाटक के नए सीएम! रविवार को देर रात तक चली विधायक दल की मीटिंग
Comments (0)