कांकेर - छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीना बचा है, जिसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेके राजनीतिक पार्टियों में सियासत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक कार्यक्रम 'नगरीय निकाय एवं पंचायती महासम्मेलन में शामिल हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी का गौर सिंग मुकुट पहनाकर स्वागत किया। सीएम बघेल ने गजमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के पहले प्रियंका गांधी ने हब एंड स्पोक मॉडल हमर लैब का अवलोकन किया। यहां लैब में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। लैब में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की सराहना किया। इस अभियान से आठ चरणों में चलाया गया जिसमें एपीआई दर में बड़ी कमी आई है।
Read More: CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक आज ,चुनावी समय में हो सकता है कोई बड़ा डिसीजन,
Comments (0)