एमपी में एक लेटर से सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस लेटर को ट्वीट कर लिखा कि, मध्य प्रदेश में सरकार लेती है 50 फीसदी कमीशन। जिसके बाद एमपी की सियासत में बवाल खड़ा हुआ। प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट को लेकर भाजपा कांग्रेस पर जमकर बरसी है।
कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के फर्जी लेटर पोस्ट को लेकर शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निशाना साधा हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि, कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने जो पत्र वायरल किया वो पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने आगे कांग्रेस नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अरुण यादव फर्जी पत्र के जरिये मप्र की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस झूठ की सीढ़ी पर चढ़कर सत्ता पाना चाहते हैं
मंत्री सारंग ने आगे कहा कि, पत्र में दिया गया संगठन, व्यक्ति और पता फर्जी हैं। कांग्रेस नेता झूठ की सीढ़ी पर चढ़कर सत्ता पाना चाहते हैं। उन्होंने आगे इस मामले को लेकर कहा कि, फर्जी पत्र को वायरल करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कहा कि, भाजपा ने सुशासन को स्थापित किया है। मंत्री सारंग ने पीसीसी चीफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कमलनाथ के शासन में भ्रष्टाचार हुआ। जनता ने मन बना लिया है कि, कांग्रेस को पूरी तरह से नकार देगी।
Comments (0)