अति प्राचीन श्री खजराना गणेश मंदिर में इस बार गणेश चतुर्थी बेहद खास तरीके से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए तमाम तरह की व्यवस्था जिला प्रशासन और मंडी प्रबंधन समिति ने की। इस साल 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं 3 करोड़ से अधिक की कीमत के रत्न जड़ित आभूषणों से गणेश भगवान का श्रृंगार किया जाएगा। जिला प्रशासन के ट्रेजरी में श्री खजराना गणेश भगवान के आभूषण हैं। जिनकी कीमत 3 करोड़ से भी अधिक है। उन्हें दोबारा निकाल कर भगवान को अर्पण कर उनका श्रृंगार किया जाएगा, जो काफी मनोहरीक रहता है।
अति प्राचीन श्री खजराना गणेश मंदिर में इस बार गणेश चतुर्थी बेहद खास तरीके से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए तमाम तरह की व्यवस्था जिला प्रशासन और मंडी प्रबंधन समिति ने की।