surgical strike: कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) पर सवाल उठाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दिग्विजय के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) तो हमलावर है ही, कांग्रेस ने भी खुद को इससे अलग कर लिया है। दिग्विजय सिंह (divijay singh) के सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) पर दिए गए बयान को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति (politics of MP) में भी घमासान मच गया है। सीएम शिवराज (CM Shivraj) और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है।
कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी
दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर सीएम शिवराज भी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं तो कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वो पाकिस्तान (Pakistan) के साथ खड़े हैं और सेना का मनोबल गिरा रहे हैं। ये देश भक्ति नहीं है। कभी दिग्गी के राज में सिमी का गढ़ था मध्य प्रदेश।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा कि– आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी; जाकिर नायक के साथ मंच साझा करना; अपने भाषणों से लगातार मातृशक्ति के प्रति असम्मान; दिग्विजय सिंह जी ने अपनी राष्ट्र विरोधी क्रियाओं की सूची में आज एक और को जोड़ा। जिस भारतीय सेना के प्रयासों, उनकी देश भक्ति और बलिदान के कारण आज आप और पूरा देश सुरक्षित है, उन्हीं पर सवाल उठाकर आपने भारत माता का अपमान किया। क्या ये राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण नहीं है?
सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाये थे सवाल
बता दें कि कल दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये थे। दिग्विजय सिंह ने लिखा- पुलवामा हादसे में आतंकवादी के पास 300 किलो RDX कहां से आई? देवेंद्र सिंह डीएसपी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया लेकिन फिर क्यों छोड़ दिया गया? आगे कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं कि, हमने इतने लोगों को मार गिराया, लेकिन इसका आज तक कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा कि, सरकार यहां का फैसला नहीं करना चाहती, यहां (जम्मू कश्मीर) की समस्या को हल नहीं करना चाहती।
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि, पुलवामा जो कि पूरे तरीके से आतंक का केंद्र बन चुका है, बाहर गाड़ी की चेकिंग होती है पुलवामा में एक स्कॉर्पियो गाड़ी उल्टी दिशा से आती है उसकी जांच पड़ताल क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, उस दौरान जांच पड़ताल भी नहीं हुई और इसके बाद वो टकराती है और हमारे 40 CRPF के जवान शहीद हो जाते हैं। अब तक घटना से संबंधित जानकारी संसद में नहीं दी गई और न ही लोगों को इसकी जानकारी है।
ये भी पढे़- Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
Comments (0)