CG NEWS :रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लगभग पांच करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इसके बाद रायपुर एम्स ने तीन सदस्यीय टीम को गठित किया जो इस पूरे गबन की जांच कर रही है। टीम की शुरुआती जांच में ही 30 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ में आई है। जाँच के लिए गठित की गई टीम ने बताया कि, इस मामले में विगत पांच से छह वर्षों के पुराने सारे दस्तावेजों की बारीकी से जाँच की जा रही है, इसमें जो अधिकारी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CG