CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ की जनता को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलवार देर शाम मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। मंगलवार शाम राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही आज यानी बुधवार सुबह भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही है। तेज हवा चलने के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
MP/CG