मध्य प्रदेश में अपने इस्तीफे को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा में आईं छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की न्याय यात्रा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत पहुंच गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपने तीन साल के बेटे को कंधे पर बिठाकर यहां की गलियों में घुमा रहीं हैं। खास बात यह है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के 18 सालों के कार्यकाल में पहली बार यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। यह नारेबाजी डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के समर्थकों द्वारा की जा रही है।
मध्य प्रदेश में अपने इस्तीफे को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा में आईं छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की न्याय यात्रा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत पहुंच गई है।