एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई "लाड़ली बहना सेना" की टुकड़ी पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली परेड में शामिल होगी। आपको बता दें कि, रविवार को फुल ड्रेस में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना की मौजूदगी में रिहर्सल भी की गई।
सीएम शिवराज सिंह ने "लाड़ली बहना सेना" का गठन किया
आपको बता दें कि, एमपी की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित होगा। राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा "लाड़ली बहना योजना" से प्रेरित होकर "लाड़ली बहना सेना" का गठन किया गया था। जो अब पहली बार परेड में शामिल होकर कदम ताल मिलाते हुई नजर आएंगी।
विभिन्न बलों की 18 टुकडि़यां होंगी शामिल
इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में IPS सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न बलों की 18 टुकडि़यां शामिल होंगी। बीते रविवार को हुए संयुक्त अभ्यास परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल 18 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें राजस्थान प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एन.सी.सी.(सीनियर विंग गर्ल्स), एन.सी.सी.(सीनियर डिवीजन), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल और लाड़ली बहना सेना तथा अश्वरोही दल शामिल है।
Comments (0)