रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिलें में 26 जनवरी की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। (Raisen Bus Accident) गंगासागर तीर्थ से आ रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है वहीं, यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन इलाज (Raisen Bus Accident) के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सिलवानी के जामुनिया घाटी में हुआ है।
26 जनवरी के दिन हादसा
हादसा रायसेन जिले में आज यानी 26 जनवरी को सुबह 10 बजे हुआ है। तेज रफ्तार से आ रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस अचानक पलट (Raisen Bus Accident) गई। बता दें कि मामला सिलवानी के जामुनिया घाटी का है। जानकारी के अनुसार, बस में सवार कई तीर्थ यात्री घायल हुए है। Read more-MP Rain Alert: भोपाल समेत 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जताई बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका
हादसे में हुए इतने लोग घायल
बता दें कि रायसेन में हुए हादसे में घायल लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, अभी इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments (0)