CG NEWS : छग में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विष्णु देव साय से पूछ रहे सवाल कहा -आज प्रधानमंत्री बस्तर आ रहे हैं , कल भी मैंने उनसे कुछ सवाल किया था और आज भी कर रहा हूं।
दीपक बैज ने पूछे तीन सवाल
पहला, वन अधिकार अधिनियम 2006 जिसमें आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन के अधिकारों को मजबूत किया गया था। आपकी सरकार ने वन अधिकार अधिनियम 2006 में संशोधन किया उक्त संशोधन से आदिवासियों को जल जंगल जमीन से बेदखल करेगा। बस्तर की जनता को जवाब देना चाहिए।
दूसरा, हसदेव अरण्य में आपकी सरकार बनने के साथ ही जो कटाई बंद हुई थी। उसका फिर से चालू क्यों किया जो वहां पर आदिवासी लगातार कटाई बंद करने के लिए आंदोलन कर रहे हैंइस पर जवाब देना चाहिए।
तीसरा आरक्षण संशोधन विधेयक आज भी राज भवन में लंबित है। आरक्षण संशोधन विधायक पर हस्ताक्षर कब होगा। इस पर भी आपको जवाब देना चाहिए।
चौथा आपने कहा नगरनार नहीं बिकेगा लेकिन आज भी सूची में शामिल है।
मुख्यमंत्री से पूछता हूं
मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक आदिवासी जगत बलराम उसके घर महुआ मिलने से पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर पिटाई करने से उनकी अस्पताल में मौत हो गई। एक आदिवासी मुख्यमंत्री दूसरे आदिवासी का संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं। क्या आदिवासियों को शराब रखने का अधिकार नहीं है। आपका गृहग्राम सुरक्षित नहीं है आप प्रदेश में प्रदेश की जनता को कैसे सुरक्षित कर पाओगे आदिवासी हित का हनन हो रहा है उन पर अत्याचार हो रहा है।
Read More: CG NEWS : आज जगदलपुर के आमाबाल में आम सभा को संबोधित करेंगे मोदी , 12 बजे पहुंचेंगे पीएम,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Comments (0)