मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापसी के आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय बम बीजेपी में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलवाई। दरअसल, चौथे चरण के लिए नाम वापसी के आखिरी दिन इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया है। वे बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नाम वापस ले लिया।
मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापसी के आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले लिया है।