आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि सभा आयोजित होगी। बीजेपी कार्यालय में आज पूर्व वरिष्ठ बीजेपी नेता स्व. कैलाश जोशी को याद किया जाएगा। हाल ही में उनके बेटे दीपक जोशी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है। दोपहर में मानस भवन में जोशी परिवार कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे। बता दें कि सिद्धांतो की राजनीति करने वाले कैलाश जोशी को राजनीति का संत कहा जाता था। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी जन्म 14 जुलाई 1929 देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील में हुआ था। वे 1951 में स्थापित जनसंघ से संस्थापक सदस्य भी रहे। इसके बाद उन्होंने 1954 से 1960 तक देवास जिले में जनसंघ के मंत्री के तौर पर काम किया।
आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि सभा आयोजित होगी।
Comments (0)